Good News : झारखंड को जल्द मिलने वाली है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन…

Good News

Ranchi : झारखंड से भी अब जल्द वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन दौड़ने वाली है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा कर दी है। रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी जानकारी दी। इसके लिए झारखंड में कुल 7306 करोड़ का प्रावधान दिया गया है।

Good News : झारखंड को मिला 7306 करोड़ रुपये 

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने बताया कि झारखंड और ओड़िशा को केंद्रीय रेल बजट के तहत विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस दौरान झारखंड में 60 हजार करोड़ रुपये रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्टर पर खर्च किए जाएंगे। झारखंड में कुल 7306 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अभी तक 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। इसके साथ ही अब जल्द ही वंदे भारत के स्लीपर ट्रेन जल्द ही झारखंड में दौड़ने वाली है। इसके लिए टेस्टिंग का काम कर रहा है।

धनबाद रेल मंडल फिर नंबर वन

वहीं धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि झारखंड को रेल बजट में किए गए 7306 करोड़ के आवंटन में धनबाद मंडल को क्या कुछ मिला है, इसकी जानकरी भी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने धनबाद मंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल एक बार पुनः 17.43 एमटी लोडिंग कर भारतवर्ष में नंबर 1 स्थान पर काबिज है।

इस जनवरी माह के अंत तक 160 एमटी लोडिंग की है, जोकि पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में 3.57 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई से होने वाला आय धनबाद मंडल का जनवरी माह तक 2236.11 करोड़ रहा है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img