रामनवमी पर शहर भगवामय, हर गली में गूंजे जय श्रीराम

कटिहार : रामनवमी को लेकर कटिहार में माहौल पूरी तरह भक्ति और उत्साह से सराबोर है। पूरा शहर भगवामय नजर आ रहा है। सड़कों से लेकर मोहल्लों तक भगवा झंडों की भरमार है। जगह-जगह प्रभु श्रीराम की विशालकाय तस्वीरें लगाई गई हैं जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और श्रीराम सेना सहित कई संगठनों ने भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस बार आम लोग भी बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं

खास बात यह है कि इस बार आम लोग भी बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सोशल मीडिया की भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। एलडब्ल्यूसी मैदान से निकलने वाली इस भव्य शोभायात्रा में इस बार रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Katihar Ramnavi 1 22Scope News

प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है – DM आशुतोष द्विवेदी

आपको बता दें कि सीमांचल क्षेत्र में कटिहार को अयोध्या कहा जाता है जहां रामनवमी का पर्व हर साल बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस बार भी शहर उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आपलोग रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं।

Katihar Ramnavi 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में 27 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी, 52 जगहों से निकलेगी झांकियां

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...