Governor Appointment Update: बिहार-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बदले राज्यपाल, दिल्ली और लद्दाख के LG भी बदले

 देश के कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में बड़ा बदलाव। बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, दिल्ली और लद्दाख के LG भी बदले।


Governor Appointment Update रांची: देश के कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना सहित कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर में भी बदलाव किया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी नियुक्त किया गया है।


Key Highlights

  • कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति में बड़ा फेरबदल

  • सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल

  • नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया

  • तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर

  • तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी राज्यपाल बदले


Governor Appointment Update:बिहार और महाराष्ट्र में भी बदले राज्यपाल

बिहार और महाराष्ट्र में भी राज्यपाल पद पर नए चेहरों की नियुक्ति की गई है। लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ राज्य विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं।

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Governor Appointment Update:तमिलनाडु और हिमाचल में नई जिम्मेदारी

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है।

Governor Appointment Update:राष्ट्रपति भवन ने जारी की आधिकारिक जानकारी

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में इन सभी नियुक्तियों की पुष्टि की गई है। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img