चेन्नई से रांची लौटे राज्यपाल, सियासी हलचल तेज

रांचीः झारखंड की गरमाई राजनीतिक हालातों के बीच आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई से वापस रांची लौट गए हैं। उनके वापस आने के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर से सियासी उफान आने के अंदाजा लगाया जा रहा है।

2 जनवरी को चेन्नई गए थे राज्यपाल

मालूम हो कि 2 जनवरी को राज्यपाल अपने गृहनगर चेन्नई गए थे। उनके चेन्नई जाने को लेकर झारखंड की राजनीति में काफी कानाफूसी शुरु हो गई थी।

पर अब उनके वापस आने के बाद कयासों के बाजार एक बार फिर से गर्म हो गई है। राज्यपाल के आने के बाद अब झारखंड की पूरी राजनीति राजभवन के तरफ आस भरी नजरों से देखने लगी है।

Share with family and friends: