पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां पूरी तरह चुनावी रंग में आ गई है। सभी बड़ी पार्टी ताबड़तोड़ रैली कर रही है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। साथ ही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है।
पटना में अथिति शिक्षकों ने सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे। अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने सीबीआई कार्यालय के सामने रोका। पुलिस ने अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हमलोगों की संख्या 4257 है। जब प्रदेश में शिक्षकों की कमी थी तो उन लोगों से सेवा ली गई और बिहार का शैक्षणिक स्तर सुधरा। आज परमानेंट करने के बदले एक झटके में उन लोगों को नौकरी से हटा दिया गया। नौकरी से हटाने का विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़े : Breaking : जानिये किस मंत्री को मिला कौन सा सरकारी बंगला
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट





