Gumla: चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने डुमरी प्रखंड में योजनाओं एवं संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी वरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित योजनाओं और स्थानीय संस्थागत संरचनाओं का नियमित रूप से भ्रमण कर जमीनी स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी द्वारा डुमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

Gumla: चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डुमरी प्रखंड के पंचायत भवन, आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की तथा कई स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं संसाधन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। इस दौरान वे डुमरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्वच्छता, व्यवस्था और सेवाओं की स्थिति से विशेष रूप से प्रभावित हुईं तथा उन्होंने इस प्रकार की सकारात्मक व्यवस्थाओं को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Gumla: दिए आवश्यक निर्देश

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण, साफ-सफाई और पंजी संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति से अवगत होना तथा सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाना था। प्रशासन द्वारा इस प्रकार के निरीक्षण भविष्य में भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।

चैनपुर से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon की तैयारियां तेज, आयोजन स्थल...

Ramgarh: रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिले के सभी खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon...

बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों में : फोरलेन का काम अंतिम चरण...

पटना : राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द...

आज से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव

पटना : बिहार में शहरों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर निकायों के लिए जारी किया गया नया गाइडलाइन कल पहली अप्रैल...

बापू टावर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप 17वीं विश्वकर्मा...

पटना : भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली को 17वीं CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड्स-...

नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्रों...

नालंदा : नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सबसे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। वहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img