“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon की तैयारियां तेज, आयोजन स्थल का किया गया निरीक्षण

Ramgarh: रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिले के सभी खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में आज आयोजन समिति के सदस्यों ने छावनी मैदान, रामगढ़ स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मैदान की व्यवस्था, मैराथन मार्ग निर्धारण, प्रतिभागियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दिशा में सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित तिथि में परिवर्तन करते हुए अब यह Mini Marathon 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले सहित पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पंजीकरण संबंधी जानकारी

अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026

माध्यम: ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, रामगढ़ सहित अन्य केंद्र)

केवल झारखंड राज्य के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे

टी-शर्ट एवं बिब नंबर वितरण

तिथि: 03 एवं 04 अप्रैल 2026

स्थान: छावनी मैदान, रामगढ़

समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

मैराथन दिवस (05 अप्रैल 2026)

रिपोर्टिंग समय: प्रातः 05:00 बजे (अनिवार्य)

स्थान: छावनी मैदान, रामगढ़

प्रतियोगिता की श्रेणियां

10 किलोमीटर – पुरुष वर्ग

6 किलोमीटर – महिला वर्ग

2 किलोमीटर “रन एंड फन” – सभी आयु वर्ग के लिए

प्रतिभागियों को मिलने वाली सुविधाएं

टी-शर्ट

बिब नंबर

फिनिशर मेडल

अल्पाहार

सहभागिता प्रमाण पत्र

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष कृति गौरव, उपाध्यक्ष अंकित रनर, सह सचिव सुमित कुमार, सिकंदर पांडेय, अंकित सिंह, संदीप गोयल सहित आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

सभी सदस्यों ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की।

 

 

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...