Gumla Crime : ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी

डिजिटल डेस्क : Gumla Crimeज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी। गुमला के घाघरा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरों ने करीब ₹4-5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष और भय का माहौल है।

घाघरा थाना प्रभारी ने शुरू की चोरी की जांच

दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को चोरी की सूचना सुबह मकान मालिक ने दी। मौके पर घाघरा थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच शुरू की। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं।

गुमला के घाघरा थाना के पास ज्वेलरी शॉप में चोरी।
गुमला के घाघरा थाना के पास ज्वेलरी शॉप में चोरी।

गुमला में व्यापारियों ने थाने के पास हुई चोरी पर जताई गंभीर चिंता…

व्यापारियों ने मुख्य मार्ग और थाना के पास हुई इस घटना पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस जल्द ही चोरों का सुराग लगाने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है एवं चोरी की घटना में जितने लोग भी शामिल हैं उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे करने की बात कह रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img