Gumla : एक ओर सरकार एवं अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़े पैमाने पर डायन बिसाही के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन गांव समाज में इसका असर नहीं के बराबर है। आए दिन कहीं न कहीं डायन बिसाही को लेकर मारपीट एवं हत्या जैसी खबरें सुनने को मिलती रहती है।
ये भी पढ़ें- Giridih : चिकन लेने निकले शख्स का सड़क किनारे मिला शव, हत्या का आरोप और…
ताजा मामला चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के ओरामार गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महाबीर गोप ने अपने ही गांव के राजेन्द्र अहीर पर डायन बिसाही का आरोप लगाया और फिर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।
इस घटना में राजेन्द्र अहीर बुरी तरह से घायल हो गया। उसका सर फूट गया है। घटना के बारे में घायल राजेन्द्र अहीर ने बताया मैं अपने घर के बाहर बैठा हुआ था उसी वक्त महाबीर गोप गुस्से में मेरे पास आया और मुझे अपने घर चलने के लिए कहने लगा। जिसके बाद मैं उसके घर चला गया।
जादू टोना को लेकर कर दी पिटाई
जब मैं उसके घर पहुंचा तो उसने बोला कि मेरे बच्चे को तुम ही जादू टोना किए हो। इसको ठीक करो फिर उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मैं किसी प्रकार अपने घर पंहुचा और इसकी शिकायत थाना को देने के लिए घर से निकला।
ये भी पढ़ें- Giridih : युवक की बेरहमी से हत्या के बाद मची सनसनी…
तभी महाबीर गोप अपने घरवालों के साथ लाठी-डंडा लेकर मुझे घेर लिया और थाना जाओगे बोलकर मुझे दुबारा पीटने लगे। किसी प्रकार हम अपना जान बचाकर थाना पंहुचे और थाना में पूरे मामले की जानकारी ली। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कुरूमगढ़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


