Giridih : युवक की बेरहमी से हत्या के बाद मची सनसनी…

Giridih : गिरिडीह में उस वक्त सनसनी मच गई जब इलाके में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृत युवक का नाम संदीप मंडल बताया जा रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के बरमसिया बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak : देवघर से 6 गिरफ्तार, पेपर लीक में…

जानकारी के अनुसार मृतक के लाश पर किसी प्रकार का प्रतिबंधित केमिकल एसिड भी डाला गया। घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो दलबल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

बाइक नहीं होने पर हुआ शक Giridih Giridih Giridih

घटना के बाबत मृतक के चाचा फागू मंडल ने बताया कि संदीप मंडल शुक्रवार को नए घर पर काम करवा रहा था। इस बीच दोपहर में जब मजदूर खाना खाकर लौटे तो देखा की संदीप की बाइक लगी हुई है, लेकिन संदीप नहीं है।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : कमलेश पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, यह है मामला…

इसी बीच बारिश शुरू हो गई, बारिश के छुटने के बाद भी जब संदीप नहीं आया तो लोगों ने खोजबीन शुरु कर दी। इस दौरान संदीप का मोबाईल भी लगातार बंद आ रहा था। इसी बीच रात के लगभग साढ़े नौ बजे खबर मिलती है कि घर से पचास मीटर की दूरी पर संदीप का शव मिला है।

 31 मई पड़ोसियों से हुआ था विवाद

बताया कि 31 मई को बोरिंग करने को लेकर पड़ोस के ही प्रयाग मंडल, लक्ष्मण मंडल, तेजलाल मंडल, सुनील मंडल, राजू मंडल, निर्मल मंडल सहित अन्य के साथ संदीप का विवाद हुआ था। उस वक्त भी उक्त लोगों ने संदीप पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

पुलिस जुटी जांच में

मामले को लेकर दोनों पक्ष की तरफ से एफआईआर भी दर्ज की गई थी। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उक्त लोगों ने ही संदीप को पहले उसके निर्माणाधीन घर से उठाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। फिर रात में अंधेरा होने के बाद लाश को फेंक दिया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : और यहां चलती बस में लग गई आग फिर हुआ…

इधर मामले की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटनास्थल पर पहुंचे। मामले पर उन्होंने कहा कि संदीप की हत्या की गई है। शव मृतक के घर से थोड़ी दूरी पर मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

https://youtube.com/22scope

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...