2024 के चुनाव लोकसभा और विधानसभा की भी तैयारी में है हम:जयराम महतो

बाघमारा:  जयराम महतो का आज बाघमारा के कतरास छाताबाद निवासी फैयाज अहमद के आवास एक निजी कार्यक्रम के दौरान पहुचे। इस मौके पर फैयाज अहमद सहित दर्जनों युवक ने भव्य स्वागत किया। साथ ही वह उनके पार्टी में भी शामिल हुए है।

इस मौके पर जयराम महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी 2024 के चुनाव लोकसभा और विधानसभा की भी तैयारी है।

बिना पावर में रहे अगर हम लोगो को 10 – 15 लाख मुआवजा दिला सकते है तो हाउस में आने बाद हमारी पार्टी और भी बेहतर काम करेगी। हेमन्त सरकार के कार्यकाल में कई विकास नही हुआ है।

वही केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार केवल विपक्षियो पर ईडी का छापेमारी करने में व्यस्त है। वही केन्द्र सरकार ने जो वादा किया सब झूठा निकला।

आने वाले लोकसभा चुनाव में आते है तो गिरिडीह जनता को शिक्षा, कृषि,रोजगार के क्षेत्र में काम करेंगे। झारखण्ड में रोजगार की अत्यधिक संभावनाएं है,लेकिन अब तक नेता झारखण्ड को सिर्फ लूटने का काम किया है।

रिपोर्ट : सूरजदेव मांझी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!