
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधानसभा में मिमिक्री करने के आरोप में आचार समिति के जांच रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा परिषद के सभापति ने एमएलसी सुनील सिंह सदस्यता रद्द कर दी।
सदस्यता रद्द होने के बाद राजद ने उनके लिए सम्मान सभा आयोजित की। सम्मान सभा के दौरान राजद के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू और भाजपा पर जम कर निशाना साधा।
सम्मान सभा को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की नीति है कि जो सदन में आवाज उठाएगा उसे दंडित किया जायेगा और जिस दिन संवाद खत्म हो जाएगा उस दिन लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। लोकतंत्र का मतलब ही होता है संवाद, संवाद नेतृत्व के द्वारा आम जनता के साथ। लेकिन बिहार में संवाद करने की कोशिश करने वालों को दंडित किया जाता है। सरकार की नीतियों का जो विरोध करता है उसकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी जाती है।
उन्होंने कहा कि अभी की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को बलिदानी बताते हुए कहा कि आज की सरकार में जो लोगों के आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है और इसी कोशिश की वजह से सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता छीन ली गई लेकिन मैं सुनील सिंह का स्वागत करता हूं।
वहीं पूर्व विधायक बीमा भारती ने कहा कि सदन में जनता की आवाज और जनता के मुद्दों को जो भी उठाते हैं उसके खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तानाशाही रवैया अपनाते हैं जो कि अभी हमलोग को देखने को मिला। विपक्ष के नेता का हक़ है कि वे सदन में आवाज उठाएं लेकिन वर्तमान सरकार उनके अधिकार को दबाने की कोशिश कर रही है।
सरकार ने यह सुनील सिंह की विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर यह साबित कर दिया है कि यह अहंकार में डूबी हुई सरकार है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हम सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अति पिछड़ा की बेटी हूं और जदयू में मुझे काफी प्रताड़ित किया गया। इसी वजह से मैं जदयू को छोड़ी हूं। नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी हैं।
नीतीश कुमार के शासन प्रशासन ने मेरे पूरे परिवार को तंग किया और जेल भेजा है। मैं डरने वाली नहीं हूं और पूरी मजबूती से आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले उप चुनाव में भी सरकार ने मुझे हराने के लिए अपना पूरा तंत्र लगा दिया था। उप चुनाव में मैं नहीं हारी हूं बल्कि सरकार हारी है। राज्य की सरकार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठी है और विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- जन सुराज बनेगा Political Party, पहले दलित को मिलेगा नेतृत्व का मौका
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish Nitish
Nitish
Highlights




