Hathras Affect : रांची के एक समेत 112 संतों से अखाड़ा परिषद ने किया जवाब तलब, 13 महामंडलेश्वरों को किया बाहर

डिजीटल डेस्क : Hathras Affectरांची के एक संत समेत 112 संतो से अखाड़ा परिषद ने किया जवाब तलब, 13 महामंडलेश्वरों को किया बाहर। गत दिनों हुए पश्चिमी यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे में 121 श्रद्धालुओं की हुई मौत के बाद हिंदू सनातन धर्म और साधु-संतों के सर्वोच्च संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद पूरी तरह एक्शन मोड में है। महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन में कहीं किसी स्तर पर अनहोनी या गड़बड़ी की आशंका न रहे और समय रहते हर आशंका को निर्मूल करने के क्रम में अखाड़ा परिषद ने काफी कड़ा कदम उठाया। साधु- संतों के लिए परिषद की ओर से तय मानकों का उल्लंघन और अनदेखी करने वाले रांची के एक संत समेत कुल देश के कुल 111 संतों से जवाब तलब किया गया है। साथ ही 13 महामंडलेश्वरों को परिषद ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया है।

30 सितंबर तक जवाब न देने वालों को महाकुंभ 2025 में नहीं मिलेगा प्रवेश

रांची समेत देश भर के जिन 112 साधु-संतों से जवाब तलब किया गया है, उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए 30 सितंबर तक की मोहलत दी गई है। संतोषजनक जवाब न दे पाने वाले साधु-संतों को वर्ष 2025 के महाकुंभ में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि रांची के एक संत के अलावा नासिक के 8,  उज्जैन और हरिद्वार के 6, द्वारिका के 10, जूना अखाड़े से 54, निरंजनी से 24, निर्मोही अखाड़े से 34 संतों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस जो कोई साधु संत जवाब नहीं देगा या संतोषजनक जवाब नहीं देता है, उसके खिलाफ अखाड़ा परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इन साधु संतों को ना केवल संत समाज से बाहर किया जाएगा, बल्कि 2025 में लगने वाले महाकुंभ में उन्हें प्रवेश भी नहीं मिलेगा।

हाथरस कांड के बाद अखाड़ा परिषद ने कराई जांच, अब 13 महामंडलेश्वरों को किया निष्कासित

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि  हाथरस की घटना में पता चला कि भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि ने खुद को स्वयंभू घोषित कर लिया था। उस प्रकरण को परिषद ने तुरंत काफी गंभीरता से लिया और अखाड़ा परिषद ने कई संतों की गोपनीय जांच कराई। इसी जांच में कई संत मानकों पर खरे नहीं उतरते नहीं मिले और उनकी कार्यप्रणाली भी सनातन धर्म व अखाड़े की रीति-नीति के खिलाफ मिली है। उसे ही आधार मानकर अखाड़ा परिषद ने फिलहाल देश के 13 महामंडलेश्वरों का परिषद से निष्कासन करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास के मुताबिक, निष्कासित हुए महामंडलेश्वरों में जैनेंद्र दास, चेन्नई के महामंडलेश्वर हरेंद्रानंद ,अहमदाबाद के महंत रामदास, उदयपुर के महंत अवधूतानंद, कोलकाता के महंत विज्येश्वर दास और मंदाकिनी पुरी शामिल हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने ये जानकारियां भी की साझा..

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद पुरी ने परिषद की ताजा कार्रवाई को रूटीन बताया लेकिन कहा कि महाकुंभ 2025 से पहले हाथरस सरीखे कांड के सामने आने पर सतत सजगतापूर्ण कार्रवाई की पहल की गई है। महंत पुरी ने आगे कहा कि अखाड़े से जुड़े संतों को दोषमुक्त रखने के लिए हर दो से तीन साल में सभी महामंडलेश्वरों, मंडलेश्वरों, महंतों, श्रीमहंतों की कार्यप्रणाली की गोपनीय जांच कराई जाती है और जांच की जिम्मेदारी भी अखाड़े के ही पदाधिकारी निभाते हैं। जिन साधु संतों की कार्यप्रणाली संदिग्ध मिलती है, उन्हें अखाड़ा परिषद की ओर से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाता है। जवाब मिलने पर उसकी विवेचना कर गुण दोष के आधार पर उन्हें चेतावनी दी जाती है या फिर उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया जाता है। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संत का काम धार्मिक तत्वों को बढ़ावा देना है, ना कि खुद को ईश्वर के समान महिमा मंडित करना। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि संत की सामाजिक कार्य में सक्रियता कितनी है। इसी क्रम में यह भी देखा जाता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि धनार्जन के लिए ठेकेदारी अथवा दलाली तो नहीं शुरू कर दी।

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img