Hazaribagh : विवेकानंद जयंती पर ग्राहक पंचायत ने मनाया समर्पण दिवस, मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन…

Hazaribagh : विवेकानंद जयंती पर रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई ने समर्पण दिवस के रुप में मनाते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए भारत मां को परम वैभवं पर ले जाने का संकल्प लिया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक और संस्कार भारती के पदाधिकारी डा. प्रहलाद ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर समर्पण दिवस समारोह प्रारंभ किया।

संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद और युवा भारत की परिकल्पना बताया। कहा कि देश के युवा को आज सबसे ज्यादा युवा बनने और दिखने की जरुरत है। युवा दिवस पर समर्पण के नाते प्रत्येक दिन एक घंटा राष्ट्र कार्य और स्वयं के स्वास्थ्य पर खर्च करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। समर्पण भाव से मां भारती की सेवा के लिए तन मन और धन लगाना होगा। वहीं वरिष्ठ सदस्य कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि युवा भारत आने वाले दिनों में युवाओं के माध्यम से भारत मां को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाएंगा।

Hazaribagh : यूनिवर्सिटी ग्राउंड में किया गया आयोजन

सदस्य मो. फैजल ने ग्राहक पंचायत और युवा दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि हम सब को जागरुक बनना होगा। ग्राहक पंचायत की जानकारी देते हुए प्रांत सह सचिव अरविंद राणा ने कहा कि ग्राहक पंचायत देश भर में 1974-75 से कार्य कर रही है। ग्राहक जागरण के माध्यम से राष्ट्र जागरण कर रही है। हम सब इसके सदस्य है और इस नाते संगठन को सुचारु रुप से चलाने के लिए निधि की आवश्यकता होती है। इसलिए युवा दिवस को ग्राहक पंचायत समर्पण दिवस के रुप में मनाती है।

सदस्य और संगठन के शुभचितंक संगठन के प्रति अपना गुप्त दान निधि का समर्पण करते है। धन्यवाद ज्ञापन सचिन खंडेलवाल ने किया । समर्पण कार्यक्रम में अभिषेक पांडेय, मो. एजाज, मो. फैज, महेश रविदास, रवि कुमार, अनुज सिन्हा,आशीष कुमार साव,शीतेश तिवारी,फैज अनवर,प्रदीप कुमार सिन्हा,अनिल कुमार,पुरुषोत्तम कुमार, सूरज कुमार, सागर कुमार, संजय विश्वकर्मा, मो. फैजल,रुपांशू सहित अन्य शामिल थे।

रोमांचक मैच रहा टाई, पंकज ने छुड़ाए छक्के, बनाया सबसे अधिक 56 रन, 102 को दिया गया था लक्ष्य

विवेकानंद जयंती पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच रविवार को युनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित किया गया था। कुणाल कुमार सिंह टीम विवेकानंद और मो. कमाल चंद्रशेखर आजाद टीम के कप्तान के रुप में नेतृत्व किया। टॉस जीतकर कुणाल सिंह ने बल्लेबाजी चुना और 101 रन का लक्ष्य दिया। विवेकानंद टीम की ओर संतोष यादव ने शानदार बल्लेबाजी की और 46 रन बनाए।

कप्तान कुणाल के बाद शंशाक शेखर ने 22 रन बनाए। वहीं चंद्रशेखर आजाद की ओर से शानदार बल्लेबाजी पंकज कुमार सोनी ने किया और लंबे लंबे छक्को की बरसात कर दी। 56 रन का आकर्षक पारी खेल कर अपनी टीम को जीत के दहलीज पर ला दिया। भोला राणा ने 12 रन बनाए। गेदबाजी में मो. कमाल ने शानदार तीन विकेट चकटाए।

 

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...