Hazaribagh: ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Hazaribagh: जिले के सखिया पंचायत के गुढ़वा गांव में गरीब किसानों की जमीन पर कथित तौर पर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। किसानों ने इस मामले में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

Hazaribagh: ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खाता संख्या 02, प्लॉट संख्या 632 से जुड़ा है, जिसकी कुल भूमि 24.52 एकड़ बताई गई है। ग्रामीण पक्ष का आरोप है कि वर्तमान में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा लगभग 8 एकड़ भूमि पर जबरन पक्का बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। जबकि इस भूमि पर विवाद पहले से लंबित है और इस संबंध में न्यायालय में वाद संख्या 476/24 भी चल रहा है।

किसानों का कहना है कि जबरन निर्माण कार्य रोकने के लिए उन्होंने कई बार प्रशासन को सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाए।

Hazaribagh: अंचलाधिकारी ने कहा

इसको लेकर सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण ने कहा कि “त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि की जांच के लिए विभागीय कर्मचारी एवं अमीन को स्थल पर भेजा जा रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img