Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : मतदाता जागरुकता को लेकर हुई मीटिंग….

Hazaribagh – हजारीबाग में कॉलेज मोड़ स्थित रिफॉर्मेटरी स्कूल डाकघर में आज मतदाता जागरुकता को लेकर विशेष बैठक की गई। इसमें कोर्रा व रिफॉर्मेटरी स्कूल डाकघर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण डाकघर नगरी चुरचू, मोरंगी, बभनबै, भेलवारा, धेगुरा मोड़, कदमा, गदोखर, सलगावां, रेवली, चंदवार, जगदीशपुर, ओरिया, रोला, सितागढा, बहिमर, डाँड़, कटकमसांडी, लूपुंग, पबरा, पेलावल, रोमी, शाहपुर, सुल्ताना के डाककर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, डाक विभाग मतदाता पहचान पत्र वितरण के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है इसलिए हमें हर हाल में मतदाता पत्र मिलते ही संबंधित व्यक्ति को इसे देना है। हमें अपने आसपास के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर रेफरोमेट्री स्कूल के उप डाकपाल रौशन कुमार सिंह, डाक सहायक प्रियम राज, डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, राजीव रंजन मिश्रा, संजीत कुमार यादव, प्रियांशु ठाकुर, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार पांडे, अमन कुमार, बेबी कुमारी गायत्री देवी अंजली राय, स्वेच्छा सिंह, फूल कुमारी, अंजली कुमारी सहित काफी संख्या में डाककर्मी उपस्थित थे। सभी ने मतदान करने एवं अपने क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...