
Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संगठित अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के कुछ अपराधी हथियार एवं गोली के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बुंडू के जंगल की तरफ एकत्रित हुए हैं. बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अपराधी जिनका नाम अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह , समीर कुमार , राहुल कुमार , निखिल विश्वकर्मा है ,को हथियार के साथ धर दबोचा.
Hazaribagh News: पहले उग्रवादी संगठन टीपीसी के लिए करते थे काम
पुलिस से पूछताछ में अर्जुन करमाली ने बताया कि वह सब पहले टीपीसी नमक उग्रवादी संगठन के लिए काम करते थे. बाद में अपना आलोक गिरोह बनाकर काम करने लगे. जिसको राहुल तूरी संचालित करता था. परंतु राहुल तूरी के मारे जाने के बाद आलोक गिरोह का संचालन अर्जुन करमाली करने लगा.
Hazaribagh News: इन जिलों में था आलोक गिरोह सक्रिय
इसी ग्रुप ने 23 नवंबर को रात्रि में अपने ही गांव यानी बुंडू के रूपलाल करमाली को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की थी. अगर इस आलोक गिरोह की बात करें तो ये रामगढ़ सहित रांची, चतरा और हजारीबाग में सक्रिय था. यह गिरोह एनटीपीसी एवं इसके एमडीओ कंपनी एवं ट्रांसपोर्टों से लेवी वसूलने एवं इस क्षेत्र में घटना को अंजाम देने का काम करते थे. फिलहाल ऐसे ही किसी घटना को अंजाम देने के लिए एक जगह पर एकत्रित हुए थे.
Smriti Mandhana और Palash Muchhal की नहीं होगी शादी, खुद किया कंफर्म
Hazaribagh News: पुलिस ने अपराधियों के पास से किये कई चीज जब्त
पुलिस ने उनके पास से एक कार्बाइन मशीन गन , तीन पिस्टल , 9 जिंदा गोली, आठ मोबाइल फोन, दो मोबाइल बैटरी, दो राउटर सिम लगा हुआ और एक स्मार्ट वॉच जब्त किया है. इन चारों में से एक अपराधी अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह पिता करीमन करमाली जो केरेडारी थाना के बुंडू गांव का रहने वाला है, उस पर 15 मामले हजारीबाग चतरा और रांची के कई थानों में दर्ज है. इस कार्रवाई से संगठित अपराध पर नियंत्रण करने में पुलिस को जरूर सफलता हाथ लगी है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights




