Hazaribagh : बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के लगनवां में चर्चित संगीता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।एसआईटी ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में मृत महिला के पति संटू सिंह, रंजीत राय ग्राम अरखांगो राजधनवार, गिरिडीह और सद्दाम अंसारी उर्फ़ गुड्डू ग्राम लगनवां, गोरहर शामिल है।
ये भी पढ़ें- Ranchi : देवड़ी मंदिर में आदिवासी खुटकटीदार और प्रशासन आमने-सामने, ये है मामला…
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को लगनवां में विवाहिता संगीता देवी की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मामले को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि संटू सिंह और मृतका का प्रेम विवाह हुआ था पर इसी बीच एक वर्ष के बाद दोनों में संबंध खराब होने लगा और विवाद होने लगा।
Hazaribagh : मृत महिला का कई लोगों से था अवैध संबंध
इसी बीच संटू सिंह कमाने के लिए बाहर चला गया। इस दौरान विवाहित महिला का गुड्डू उर्फ सद्दाम अंसारी और एक अन्य लड़के से अवैध संबंध हो गया। जिसके बाद मृतका तीनों लोगों से खर्चा पानी के नाम पर पैसा लेती थी। सभी लोग मृतका को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहे थे। जिसके बाद 4 अगस्त को बनाकर मृतका के ससुर राजेंद्र सिंह, सास माला देवी, पति संटू सिंह, रंजीत कुमार राय और मो सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू ने मिलकर महिला की हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें- Deoghar : बीच सड़क पर शख्स का शव मिलने से मची सनसनी…
हत्या के बाद मृतका के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी गठन किया गया। टीम में पुलिस अंचल निरीक्षक मो. इमदाद अंसारी, गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, बरकट्ठा थाना के एसआइ देवदत्त सिंह, गोरहर थाना के एसआइ सिकंदर तामसोय एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
बरकट्टा से पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट—-
Highlights







