Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में हुए हमले पर आज झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

रांची: जमशेदपुर सिविल कोर्ट में हुए हमले पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में राज्य के गृह सचिव और डीजीपी भी अदालत में पेश हुए।

जमशेदपुर डीसी और एसएसपी वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने राज्य के सभी कोर्टों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आदेश दिया। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 4 सितंबर को तय किया।

राज्य सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट मे बताया कि सरकार निचली अदालतों की सुरक्षा के लिए गंभीर है, और सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम अदालतों पूरा हो रहा है। वहीं, प्रिंसिपल जिला जज की अध्यक्षता में हर महीने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों पर चर्चा की जाती है और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

ज्ञात है कि जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (ADJ) संजय कुमार उपाध्याय की कोर्ट में शुक्रवार को धारदार हथियार से हमला हुआ था, जिसमें पेशकार राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिसकर्मियों और वकीलों ने तत्वाधिकारी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है, जिसके बाद वह पुलिस की हिरासत में है।

 

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...