विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, 2 युवक जख्मी

मधेपुरा : मधेपुरा में फेसबुक स्टोरी में लगे फोटो पर हंसने वाला इमोजी रिएक्शन भेजने पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों के दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गए जिनका इलाज मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मामला भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशुआ वार्ड संख्या-9 की है। घटना के बारे बताया गया कि शुक्रवार को मो. कमरे आलम उर्फ चांद की फेसबुक आईडी पर एक फोटो स्टोरी लगाया गया था। इस पर अल्तमश शेख नाम के आईडी से हंसने वाला इमोजी भेज दिया गया।

इसी बात को लेकर मो. कमरे आलम अपने अन्य साथियों के साथ अल्तमश के घर पहुंचकर उसके मामा मो. सनाउल्लाह के साथ मारपीट करना शुरू दिया। बात इतनी बढ़ गई कि गोली भी चल गई। एक गोली मो. सनाउल्लाह के सिर के पीछे में लगी है, जबकि एक गोली मो. कमरे आलम के साथ गए मिथिलेश उर्फ छोटू को पैर में लगी है। मेडिकल कॉलेज में इलाजरत मो. सनाउल्लाह ने बताया कि मो. कमरे आलम उर्फ चांद के फेसबुक स्टोरी पर उनकी बहन के चार वर्षीय बेटे अल्तमश शेख ने गलती से हंसने वाला इमोजी भेज दिया। इसको लेकर मो. सदरे आलम ने मैसेंजर पर गाली लिखकर भेज दिया।

उन्होंने फोन कर पूछा कि गाली क्यों दिया, तो फोन पर भी गाली-गलौज करते हुए घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मो. कमरे आलम अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पर धमके और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन लोगों ने गोली चला दी, जो मेरे सिर में लग गई। वहीं, आरोपी मो. कमरे आलम ने बताया कि वह महेशुआ में पोल्ट्री फार्म चलाता है। पोल्ट्री फार्म पर मिथिलेश कुमार उर्फ छोटू नाम के एक युवक उनका स्टाफ है। शुक्रवार को मिथिलेश ने ही मेरे आईडी से मेरा फोटो फेसबुक स्टोरी में लगाया था। उनके फोटो पर अल्तमश शेख के आईडी से हंसने वाला इमोजी भेजा गया। मिथिलेश ने इस बात पर मैसेंजर पर अल्तमश शेख को गाली दे दिया।

इसके बाद अल्तमश शेख के मामा मो. सनाउल्लाह ने मुझको फोन कर गाली दे दिया। फोन पर बहस होने के बाद जब वह मिथिलेश के साथ मो. सनाउल्लाह के घर पर पहुंचा तो उन लोगों ने घर पर भी गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उनके घर में पहले से बैठे 4-5 लोग बाहर निकल कर मारपीट करना शुरू दिया। इस घटना में मो. आदिल ने उनके स्टाफ मिथिलेश को पैर में गोली मार दी।इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि महेशुआ में सोशल मीडिया पर स्टोरी लगाने को लेकर गोली चलने की बात सामने आई है। दोनों घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : 2 बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह हुए जख्मी, हायर सेंटर रेफर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!