मोतिहारी व बेतिया में आज भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिये

पटना : पूरे देश सहित बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बिहार में कम बारिश होगी, लेकिन बिहार के दो जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। आज राज्य में बहुत ज्यादा बारिश की भले ही संभावना नहीं है लेकिन कल यानी नौ जुलाई से अगले तीन-चार दिनों तक फिर से बिहार में सक्रिय रूप से वर्षा के साथ-साथ कई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण असम और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के तराई वाले क्षेत्र में अधिक वर्षा की संभावना है जबकि दक्षिण बिहार में कम बारिश का अनुमान है। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तर बिहार के अन्य जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है।

पटना में आज बारिश की संभावना नहीं

बिहार के कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। उधर दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा के साथ बिजली चमकने के संकेत हैं। राजधानी पटना में भी आज वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं। दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के पूर्वी इलाके में आज सुबह से वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। इनमें जमुई, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में सुबह से ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ-कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े : बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img