राज्य में अपराध रोकने में विफल है हेमंत सरकार- पीएन सिंह

बोकारोः राज्य में अपराध को रोकने में हेमंत सरकार असक्षम हो गई है. राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. धनबाद में अपराधी लगातार गोलियां चला रहे हैं. कई लोगों की जानें जा चुकी है, लेकिन सरकार अपराध रोकने में विफल है. उक्त बातें धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने बोकारो में कही. पशुपतिनाथ सिंह सेक्टर-4 के मजदूर मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे.

उन्होंने कहा कि इस सरकार में उन्ही लोगो को दुबारा पोस्टिंग की जाती है, जो उस जगह पर किसी दूसरे पदों पर रह चुके हैं. उन्होंने धनबाद के एसएसपी के बारे में कहा कि वे पहले धनबाद मे डीएसपी रहे थे, अब एसएसपी है. पीएन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का पहला दायित्व होता है राज्य के लोगों को सुरक्षित रखें, लेकिन इस सरकार में सभी असुरक्षित हैं. अपराधियों का साम्राज्य स्थापित है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...