हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 गुरु नानक स्कूल परिसर में आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पीपी कम्पाउण्ड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर वहां आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है।

हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

परंतु आज का दिन हमसभी के लिए काफी विशेष दिन है क्योंकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है। इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं। यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वार्ड संख्या-23/24 के अंतर्गत कडरू एवं हिंदपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया।

हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग  ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष  गुरमीत सिंह, महासचिव  गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान  त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव  परमजीत सिंह सहित  रणजीत सिंह हैप्पी,  परमजीत सिंह टिंकू, श्री बटर सिंह, श्री अमरजीत सिंह, जयदीप चड्ढा,  ऋषि छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img