रांची: बरियातू के बड़गाई 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की गई है।
हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई का आग्रह किया है याचिका में कहा गया है कि उनके ऊपर जमीन कब्जे का जो आरोप लगा है वह बेबुनियाद है।
क्योंकि, बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन भुइहरी प्रकृति की जमीन है। इस प्रकृति की जमीन का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
उक्त जमीन का मालिकाना हक उनके पास नहीं है और इस पर उनके द्वारा कब्जा करने की बात भी बेबुनियाद है।







