सिमडेगा: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शाह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गांधी मैदान में संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को आराध्य मानते हुए, महिलाओं के सम्मान में कई कार्य किए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन अपराधियों को संरक्षण देने और लोगों को परेशान करने के लिए कार्य कर रही है. लगातार सभी जगह पर भ्रष्टाचार चरम पर है. लूट, हत्या, बलात्कार सहित कई अपराध बढ़ रहा है. लेकिन हेमंत सोरेन इन सभी चीजों को रोकने की बजाए अपराधियों को बचाने में लगे हुए. संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सिमडेगा विधानसभा अंतर्गत सभी क्षेत्र से कार्यकर्ता मौजूद रहे.


