Advertisment
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उर्स के मुबारक मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर राज्य में अमन, चैन की दुआ मांगी.
Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरतकुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है. आस्था और सद्भावना के इस पवित्र स्थल में सच्चे दिल से दुआ मांगन पर मुरादें पूरी होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना सबका कर्तव्य है.
मौके पर दरगाह कमिटि के अध्यक्ष हाजी रऊफ गद्दी, महासचिव मो. फ़ारूक़ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गुलदस्ता के साथ स्वागत किया. और साथ ही एक मांग पत्र भी सौंपा, मुख्यमंत्री ने दरगाह कमिटि की मांगे पूरी होने का आश्वासन दिया.
रिपोर्टः शहनवाज
Advertisement




