Advertisment

हेमंत विश्व शर्मा का बड़ा आरोप: झारखंड सरकार पर चंपई सोरेन की जासूसी कराने का दावा

रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जासूसी झारखंड की वर्तमान सरकार ने  करवाई । प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरमा ने कहा कि झारखंड की स्पेशल ब्रांच के लोग चंपई सोरेन पर नजर रख रहे थे, और होटल में उनके इर्दगिर्द घूम रहे थे। इसके अलावा, पुलिस अधिकारी चंपई चंपई सोरेन की तस्वीरें भी ले रहे थे।

सरमा ने यह भी दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो जासूसी के आरोप में शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपई सोरेन के फोन की टैपिंग हो रही थी । इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चंपई सोरेन की जासूसी करना संविधान के आर्टिकल 21 (राइट टू लाइफ और प्राइवेसी) का उल्लंघन है।

सरमा ने कहा कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए वे झारखंड के राज्यपाल से मिलकर शिकायत करेंगे और मामले की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम जैसे राजनीतिक दल संविधान के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं।

सरमा के अनुसार, जब चंपई सोरेन के साथ दो पुलिस अधिकारी होटल में मौजूद थे, तब एक महिला भी उनके कमरे में पहुंची, जिससे मामला और भी संदिग्ध बनता है।

इस प्रकरण में, शर्मा ने आरोप लगाया कि यह जासूसी एक राजनीतिक साजिश हो सकती है, और वे 30 तारीख को राज्यपाल से मिलने के बाद इस मामले की अधिक जानकारी देंगे।सरमा ने कहा कि यह मामला संविधान और निजता के अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है और इसे उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

 

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...