रांची सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण मामला: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा– रोकेंगे कैसे?

रांची सदर अस्पताल में थैलीसिमिया बच्चे को खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमण, झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा– रोकेंगे कैसे?


रांची: रांची झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को उस मामले में गंभीर सवाल उठाए, जिसमें रांची के सदर अस्पताल में थैलीसिमिया पीड़ित एक बच्चे को खून चढ़ाने के बाद वह एचआईवी पॉजिटिव हो गया। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की पीठ ने सरकार से पूछा कि किसी रक्तदाता के एचआईवी पॉजिटिव होने की जांच कैसे की जाती है और अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसे रोकने के लिए क्या प्रावधान हैं।

रांची सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण मामला: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा– रोकेंगे कैसे?
रांची सदर अस्पताल में एचआईवी संक्रमण मामला: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा– रोकेंगे कैसे?

 Key Highlights

  • सदर अस्पताल, रांची में थैलीसिमिया पीड़ित बच्चे को खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमण

  • हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा– संक्रमित रक्तदाता को रोकेंगे कैसे?

  • सिविल सर्जन बोले– जांच के बावजूद चूक हुई, कारण तलाश रहे हैं

  • अदालत ने शपथ पत्र के माध्यम से विस्तृत जवाब मांगा


सुनवाई के दौरान अदालत ने मौजूद सिविल सर्जन प्रभात कुमार से सवाल किया कि संक्रमित रक्तदाता को कैसे रोका जाएगा। इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि खून लेने और चढ़ाने से पहले जांच की जाती है, लेकिन इस मामले में “चूक हो गई” है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि गलती कहां हुई, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा न हो।

अदालत ने सरकार से पूरे मामले पर शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी पूछा कि अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...