होटल संचालक निकला नशे का सौदागर, भारी मात्रा में अफीम-डोडा बरामद

औरंगाबाद : होटल संचालक निकला नशे का सौदागर, भारी मात्रा में अफीम-डोडा बरामद- औरंगाबाद में

पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की. जहां होटल संचालक नशे का सौदागर निकला.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम-डोडा व अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया है.

गौरतलब है कि औरंगाबाद पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित

खालसा लाइन होटल से शनिवार को भारी मात्रा में अफीम-डोडा एवं अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली कि

एनएच-19 जीटी रोड पर जोगिया से सटे लाइन होटल पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ का स्टॉक जमा कर रखा गया है.

भारी मात्रा में नशीली पदार्थ बरामद

इस सूचना सत्यापन एवं हेतु उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम गठित की. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खालसा लाइन होटल पर छापेमारी की. छापेमारी में सुखा हुआ पोस्ता का खोला 18 किलो, पीसा हुआ भुस्सी (डोडा) 11 किलो, एक प्लास्टिक के पन्नी में 60 ग्राम भूरे रंग का पाउडर, एक प्लास्टिक के पन्नी में काले रंग की टीकिया 14 ग्राम, भूरे रंग की टिकिया 30 ग्राम, लाल रंग का कैप्सूल 14 ग्राम, हरा-गुलाबी रंग का कैच 30 ग्राम एवं एक मोबाइल बरामद किया गया.

होटल के मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में होटल में नशीला पदार्थ रखने एवं खरीद-बिक्री करने के आरोप में होटल के मालिक पंजाब के गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक थाना के पनवाझौगी निवासी बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मामले में बारुण थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद यादव के लिखित आवेदन पर भादवि की धारा-8, 15, 17, 18, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत बारूण थाना कांड सं-117/22 दर्ज कर होटल मालिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस की छापेमारी टीम में बारूण थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी थे.

रिपोर्ट : दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!