ब्रॉडसन कंपनी के 2 पूर्व डायरेक्टर के घर ED की रेड

ब्रॉडसन कंपनी के 2 पूर्व डायरेक्टर के घर ED की रेड

भोजपुर : बालू से अकूत संपति अर्जित करने के मामले में ब्रॉडसन कंपनी के दो पूर्व डायरेक्टर पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी शुरू हुई। नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में बने कृष्ण मोहन सिंह के आलीशान मकान में छह सदस्यीय टीम चल-अचल संपति की जांच कर रही है।

वहीं कोइलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा में पुंज सिंह के हेवलीनुमा मकान पर भी छह सदस्यीय टीम पहुंच संपति की जांच में जुटी है। बता दें कि ब्रॉडसन कंपनी के दोनो पूर्व डायरेक्टर की बिहार और झारखंड में अकूत संपति अर्जित किए हैं। हाल ही में बालू के बड़े कारोबारी सुभाष यादव को ईडी ने हिरासत में लिया है। ये दोनों छापेमारी भी उसी प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : राजद विधायक किरण देवी के घर पर ED की रेड 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Share with family and friends: