Bihar: Bihar से क्रूरता की बेहद डरावनी खबर सामने आई है। बता दें अपने चाचा ने खुद के ही तीन भतीजा-भतीजियों को कटर से काटकर मार डाला। इस घटना की वजह जान आप अपने सर पर हाथ रख लेंगे।
दरवाजा खोलने में हुई थी देरी
मिली जानकारी के अनुसार चाच ने बच्चों को दरवाजा खोलने के लिए कहा, बच्चे किसी काम में मशगुल होंगे तो उन्होंने दरवाजा खोलने में थोड़ी देर कर दी। जिसके बाद चाचा का पारा हाई हो गया और इसका बदला उसने बच्चों को मौत के घाट उतार कर लिया ।
मृतक बच्चों की पहचान की गई
चाचा ने बेहद क्रूरता से बच्चों को मारा। बता दें बच्चों की हत्या के समय उसने फुल साउंड में गाना बजाया और सभी बच्चों को एक-एक कर काटता गया। घटना औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र की है.मृतक बच्चों की पहचान गुड्डू पाल के 10 साल के बेटे अनीश कुमार, 7 साल के आयुष कुमार और 5 साल की अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है।
चाचा ने खुद भी अपना गला काट लिया
हैरानी की बात यह है कि बच्चों को काटने के बाद सनकी चाचा ने खुद भी गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत भी फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
समाज में बढ़ती क्रूरता अपने ही घर को बच्चों की हत्या और दुष्कर्म बेहद हैरान करने वाली बात है। और आज के समाज में लोगों के व्यवहार पर प्रश्न खड़े करती है।
Highlights


