पटना : पटना के डाकबंगला चौराहा पर ऑल इंडिया हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किसान, मजदूर, स्कीम वर्कर्स, आगनबाड़ी सेविका, रसोइया दीदी, जीविका दीदी और छात्र लोग शामिल हैं। सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका साफतौर पर कहना है कि 1650 रुपए में रसोइया दीदी नौ बजे से पांच बजे तक काम करती है। जिससे उनके जीवन में बहुत परेशानी है। उनकी मांग की है कि वेतन को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाए।
बता दें कि प्रदर्शन में पहुंचे तमाम लोगों का कहना है कि आज पूरे देश में किसानों की आय नहीं बढ़ाई जा रही है। मजदूरों के खिलाफ कानून बनती है। इसके लिए आज महिलाएं भी सड़क पर उतरी हुई है। किसानों के हक की बात कर रही है। बता दें कि भारी संख्या में वर्कर सड़कों पर उतरे हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







