JDU के कद्दावर नेता विनोद दांगी, डॉ. ज्योति पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, सम्राट ने किया स्वागत

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में जदयू के गया जिले के कद्दावर नेता विनोद दांगी, गया की जिला पार्षद डॉ. ज्योति पासवान, पूर्व जिला पार्षद मुसाफिर पासवान सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आए लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को पहली बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर सीएम बनाया, लेकिन अब भाजपा किसी को भी कंधे पर बैठाना बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। जदयू के कद्दावर नेता विनोद दांगी, गया की जिला पार्षद डॉ ज्योति पासवान, अलखदेव पासवान, संतोष कुशवाहा, जयंत कुशवाहा, अभय दांगी, शबनम सिंह तथा रमेश प्रसाद सिंह को भी चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आज गया, औरंगाबाद और नवादा के लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दो लाख मतों से चुनाव जीते थे और इस बार जो जनभावना है, उससे तय है कि अगले साल होने वाले चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमिटमेंट और निश्चित समय सीमा के तहत सभी घरों तक पानी, बिजली और गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन देकर गरीबों का कल्याण का काम किया है। जी 20 के जरिए भारत ने दुनिया में खुद को श्रेष्ठ साबित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण भारत का विश्व में डंका बज रहा हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान के जरिए चांद पर कदम रखने के बाद अब हमारे वैज्ञानिक सूर्य की ओर बढ़ गए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल तक किसी ने नारी शक्ति का वंदन करने को नहीं सोचा। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण दोनों सदनों में पास हो गया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नए सदस्य की ताकत से तय है कि 2024 मे बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा जीतेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला और जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे तय है कि 2025 में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व अगर मंडल अध्यक्ष को भी बिहार का मुख्यमंत्री बना देती है तो वह भी नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Also Read

गरीब जनजातीय समूहों को पक्का मकान देना सामाजिक न्याय की दिशा...

गरीब जनजातीय समूहों को पक्का मकान देना सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम। PM-JANMAN योजना के अंतर्गत 2 लाख की सहायता राशि चार...

अपराधियों ने दो युवक को भूना, मॉर्निंग वाक के लिए निकले...

पटना: बिहार में इन दिनों अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए दिख रहे हैं। राजधानी पटना में भी अपराधियों में पुलिस का खौफ...

लाइन होटल पर खाना खाने आये लोगों की होटल स्टाफ की...

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम थानाक्षेत्र में एक लाइन होटल पर होटल स्टाफ और खाना खाने आये लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी...

बिहार में खेल के क्षेत्र में भर्ती को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। कैबिनेट की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई...

लालू प्रसाद यादव का नीतिश सरकार पर हमलाः बोले- बिहार में...

Patna: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सोमवार को...

वित्त (सांस्थिक विभाग) से फाइल चोरी नहीं हो रही सही जांच,...

पटना: वित्त (सांस्थिक विभाग) में बीते दिनों एक अहम कागजात की चोरी हो गई। चोरी गए कागजातों को लेकर कार्यालय के एक कर्मी के...

बिहार में लगातार हो रहा ढांचागत निर्माण, विकास की राह पर...

गया और भागलपुर मेडिकल कॉलेज का हुआ कायाकल्प, PMCH का अंतिम चरण में। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत तीन मेडिकल कॉलेजों का किया...

बिहार में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की इलाज के अभाव में नहीं...

सड़क दुर्घटना में घायलों को अब कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा। सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये तक का करा सकेंगे कैशलेस ईलाज।...

रियल एस्टेट कंपनियों पर RERA की सख्ती, पंजीकृत एजेंटों के लिए...

पटना: बिहार में अक्सर रियल एस्टेट कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आते रहता है। इसको लेकर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) ने नया...

लालू के लाल भुना रहे CM नीतीश के काम को, डिप्टी...

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार विपक्ष पर हमलावर रहते हैं वहीं बिहार में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास...

विवादों के बीच BJP ने 2 जिला उपाध्यक्षों की कर दी...

शेखपुरा : बिहार भाजपा ने जब से शेखपुरा में न‌ए जिलाअध्यक्ष का घोषणा किया है। तब से शेखपुरा भाजपा अक्सर विवादों में घिरा...

पप्पू का चिराग पर तंज, कहा- सबका सपना होता है चुनाव...

आरा : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आरा पहुंचे। आरा पहुंचने के साथ ही जदयू और भाजपा पर निशाना साधा। आरा में...

बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी की मृतपाय धार को पुनर्जीवित...

CM ने बख्तियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने हेतु चल रहे कार्यों का लिया...

शाहनवाज का राहुल-तेजस्वी पर तंज, कहा- राजनीतिक विफलता छुपाने के लिए...

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने लोकसभा में विपक्ष के...

ललन सिंह का राहुल पर निशाना, कहा- हार चुके हैं चुनाव...

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का...

पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, 2 की मौत,...

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के आरफाबाद...

अन्ना हजारे से जुड़े कई समर्थक आज HAM पार्टी का थामेंगे...

पटना : किसन बाबूराव हजारे जिन्हें अन्ना हजारे के नाम से जानते हैं, एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आज उनके कई समर्थक हिंदुस्तानी आवाम...

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- मेरे पत्र का जवाब इसलिए...

पटना : बिहार में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने संबंधित पत्र का जवाब नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सीएम...

प्रदेश में 2 दिनों तक बारिश नहीं! तापमान 40 के पार,...

पटना : बिहार में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है और गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई...

12 जून को होगी महागठबंधन की चौथी बैठक, CM फेस पर...

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी और गठबंधन में अब चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सभी...
Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

रणवीर बनाम विजयकोंडा: नग्नता और सादगी पर बहस

नई दिल्ली : हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवा कर नग्नता परबहस छेड़ी तो दक्षिण के सुपरस्टार विजय...