Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर महागठबंधन की बैठक आज, होगा बड़ा ऐलान

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग पर महागठबंधन की बैठक आज, होगा बड़ा ऐलान पटना :   महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर जारी उठापटक पर आज विराम लग सकता है। आज गठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जा सकता है। महागठबंधन में संभवत: सीएम के रूप में तेजस्वी को पेश करने को लेकर कांग्रेस के स्टैड को लेकर भी यह विकट स्थिति बनी है। गौरतलब हो कि राहुल गाँधी भी कई बार इस मुद्दे पर गोलमोल जबाब दे चुके है। इसको लेकर राजद ने अपने तेवर कड़े किये हैं।अशोक गहलोत सहमति बनाने...

Jamtara NGO Scandal: ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी, समाज सेवा के नाम पर चल रहा था गंदा खेल

जामताड़ा के गोपालपुर गांव में NGO के नाम पर हो रहा गंदा खेल पकड़ में आया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, एनजीओ कार्यालय सील।Jamtara NGO Scandal जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गांव में ‘पुनः जागरण वेलफेयर फाउंडेशन’ नामक एक NGO समाज सेवा के नाम पर चल रही थी, लेकिन अंदर जाकर देखने पर ग्रामीणों को कुछ और ही गंदा खेल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पहले तो शक जताया, लेकिन जब अंदर झांका गया, तो वहां की सच्चाई देखकर सभी दंग रह...

Hazaribagh Fire News: दीपूगढ्ढा में भीषण आग, अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट जलकर खाक, 1 करोड़ का नुकसान

हजारीबाग के दीपूगढ्ढा में आग लगी, अनवी वस्त्रालय और पार्क व्यू रेस्टोरेंट जलकर खाक, 1 करोड़ रुपए का नुकसान। प्रशासन से मुआवजे की मांग।Hazaribagh Fire News: हजारीबाग:हजारीबाग के दीपूगढ्ढा सिंचाई कॉलोनी में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने अनवी वस्त्रालय (कपड़े की दुकान) और पार्क व्यू रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। रेस्टोरेंट के भीतर सो रहे दो लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर 3...

विवाहिता महिला की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पति गिरफ्तार

मुंगेर : नया रामनगर थाना क्षेत्र बारिश टोला में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला की पति और सास के द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान नया राम नगर थाना क्षेत्र के वारिश टोला निवासी इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव की पत्नी चंदना कुमारी के रूप में हुई है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने उस वक्त शव को बरामद किया जब ससुराल वालोें के द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा रहा था। पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजवाया और पोस्टमाअर्म के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

परिजनों के द्वारा समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस फर्द ब्यान के आधर पर आरोपी पति इंद्रदेव उर्फ इंदल यादव को गिरफतार कर आगे की कारवाई में जुटी है। मृतक महिला तीन बहन और दो भाई में दूसरे नंबर पर थी। वो अपने पीछे एक ढाई साल का पुत्र को छोड़ गई। घटना के बाद मृतक महिला की विधवा मां संजु देवी, बहन बंदना कुमारी, अमृता कुमारी, भाई सोनु और गौरव सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदना को एक साल से कर रहा था प्रताड़ित

मृतक महिला के मायके वालों द्वारा बताया गया कि दहेज में कभी पांच लाख तो कभी दो लाख रुपया के साथ साेना की जेवरात को मांग करता था नहीं देने पर ससुराल से मायके चले जाने की बात कहता था। जिसके लेकर कई बार ससुराल और मायके वालों के बीच आपसी समझौता किया गया इसके बाद भी पति अपनी आदतन से बाज नहीं आए। जबकि बेटा का साथ देने मे मृतक महिला का सास उगा देवी भी रहती थी। महिला के पति ने मायके वालों को बताया कि चंदना कुमारी वाथरूम में अचानक गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मृतक महिला के शव काे अंतिम संस्कार करने के लिए सारी तैयारी कर दी गई थी। तभी मायके वालों ने हत्या की आशंका जाहीर करते 112 नंबर पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी देखें :

नया रामनगर थाना पुलिस ने शव को रोका

इधर, सूचना के बाद नया रामनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा अपने अन्य पुलिस अधिकारी और जवान के साथ घटना स्थल वारिश टोला पहुंचे तो देखा गगया कि महिला के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए महिला को श्रृंगार करने के साथ अन्य तैयारी कर लिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पहले परिवार वालों से पूछताछ किया तो बताया गया कि बाथरूम में गिरने से मौत हुई है। जिसके बाद महिला सिपाही सहित अन्य महिलाओं के सहयोग से महिला के शरीर का जांच कराया गया तो गले से लेकर शरीर के विभिन्न जगहों पर गहरे चोट का निशान पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने संदेह जाहीर करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि अप्राप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : सफियासराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Related Posts

चाकूबाजी में एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चाकूबाजी में एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस कैमूर : कैमूर जिले में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी से एक युवक की मौत की...

चुनाव के समय जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-47 का मैगजीन...

जमुई : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मलयपुर थाना पुलिस और अर्धसैनिक बलों को गुप्त...

नकटी डैम में पानी में तैरता मिला महिला का शव, इलाके...

नकटी डैम में पानी में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस जमुई : झाझा में मंगलवार को थाना क्षेत्र...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel