पाकुड़ः जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बाहिरग्राम गांव के समीप गहरे खदान में पति-पत्नी से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना में पति पप्पु रिखासन की मौत हो गई, वहीं पत्नी पोदी रिखासन गंभीर रूप से घायल हो गई. आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी गई है. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पति-पत्नि को खदान से उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने घायल के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. चिकित्सकों ने घायल के प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट : चंदन रक्षित


