IAS Pooja Singhal की ED रिमांड 5 दिन फिर बढ़ी, खुलेंगे और कई राज

रांची : IAS Pooja Singhal की ED रिमांड 5 दिन फिर बढ़ी- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में

आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि 5 दिनों के लिए फिर बढ़ गई है.

ईडी कोर्ट में जज प्रभात कुमार की अदालत ने 5 दिनों की रिमांड अवधी का निर्देश दिया.

इससे पहले ईडी ने अदालत में पूजा सिंघल की रिमांड अवधि 6 दिनों की मांग की थी,

लेकिन कोर्ट ने नहीं मना और 24 मई तक लिए रिमांड बढ़ा दिया.

इससे पहले भी ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो गई.

बता दें कि ईडी की टीम ने आईएएस पूजा सिंघल के करीबन 20 ठिकानों पर छापेमारी की.

जिसमें 19 करोड़ से ज्यादा रुपए की बरामदगी हुई थी.

लेकिन सबसे अधिक रुपए की बरामदगी सीए सुमन कुमार सिंह के आवास पर हुई थी.

पल्स हॉस्पिटल से ईडी को मिले थे कई कागजात

इसके साथ ही ईडी की टीम ने पूजा सिंघल के पति के द्वारा संचालित किया जा रहा बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल पर भी छापेमारी की थी. पल्स हॉस्पिटल से भी ईडी की टीम ने कई कागजात बरामद की थी. इसके बाद ही इस मामले के सभी संबंधित लोगों से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रही है.

ये चीजें हुई थी बरामद

बता दें कि झारखंड में 2009-10 में खूंटी और चतरा जिले में मनरेगा घोटाला हुआ था. इस दौरान पूजा सिंघल इन जिलों में उपायुक्त के रूप में पदस्थापित थीं. मामले की ईडी जांच के दौरान मनीलांड्रिंग की जानकारी मिली. इसी मामले को बीते 6 मई को ईडी ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की थी. छापामारी के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपये के साथ लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित कागजात बरामद किये गये थे.

ईडी को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं

पिछले दस दिनों से चल रही जांच के दौरान ईडी को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. उसने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को पाकुड़ और दुमका जिले के जिला खनन पदाधिकारी से भी पूछताछ की. इसके पहले रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से भी पूछताछ की गयी थी.

सीए सुमन कुमार सिंह ने किया स्वीकार

बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के पास से बरामद हुई राशि का बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल का है. कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि सीए सुमन कुमार सिंह ने यह स्वीकार किया है कि बरामद राशि का बड़ा हिस्सा खनन सचिव पूजा सिंघम का है. ईडी ने यह भी दावा किया कि प्लस अस्पताल की जमीन खरीद के लिए पूजा सिंघल ने 3 करोड़ रुपये एक बड़े बिल्डर को दिया था. ईडी के पास पूजा सिंघल का मनी लॉन्ड्रिंग में जुड़े रहने का सारे सबूत है.

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img