रांची: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISCE) परीक्षा वर्ष 2024 के परिणामों की घोषणा की।

2,695 स्कूलों ने आईसीएसई (10th) वर्ष 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रस्तुत किया, जिसमें 82.48% (2,223) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया। 1,366 स्कूलों ने आईएससी (12th) वर्ष 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रस्तुत किया, जिसमें 66.18% (904) स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किया।



















