Private Bodyguard या बाउंसर के साथ किया हथियार प्रदर्शन तो नप जाएंगे आप, पढ़ें पूरी खबर…

नालंदा: इन दिनों शादी ब्याह समेत कई मौकों पर निजी अंगरक्षक और बाउंसर को साथ में रख खुलेआम शस्त्र प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग का सिलसिला जोरों पर है। शस्त्र प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के कारण अब तक कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं इसको देखते हुए अब नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने इस मामले सख्ती बरतनी शुरू कर दी।

नालंदा के एसपी ने जिले में निजी अंगरक्षक या बाउंसर को साथ रखने और शस्त्र प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने अपने निर्देश में स्पष्ट कहा है कि यह देखा गया है कि जिले में कई निजी अंगरक्षक प्रदाता कंपनी हैं जो जीएसटी से रजिस्टर्ड नहीं हैं और इस तरह वे टैक्स अदा नहीं करते हैं तो लोगों को निजी कंपनी से अंगरक्षक लेने से पहले यह जांच करना आवश्यक है कि वे जिस कंपनी से अंगरक्षक ले रहे हैं उसके पास पर्याप्त लाइसेंस और सभी वैध दस्तावेज हैं या नहीं।

इसके साथ लोगों को अपने हथियार के साथ निजी अंगरक्षक या बाउंसर रखने का लाइसेंस भी लेना होगा और अंगरक्षक को भी हथियार रखने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। अगर नियमों के प्रतिकूल कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल या शादी ब्याह पार्टी इत्यादि में हथियार का प्रदर्शन करते हुए पाए जाते हैं तो शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शस्त्र जब्त कर लिया जाएगा साथ ही लाइसेंस रद्द की जा सकती है। इसके साथ ही निजी अंगरक्षक या बाउंसर के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का भी अपराधिक इतिहास की जांच की जाएगी और उसके आधार पर ही उन्हें साथ रखा जा सकता है।

नालंदा एसपी ने नालंदा जिले के सभी थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष को प्रत्येक दिन, अंचल पुलिस निरीक्षक को प्रत्येक सातवें दिन, तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को प्रत्येक 15 दिन पर इस पंजी का अनुश्रवण करने एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नालंदा जिला के नेतृत्व में ऐसे तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखने एवं इस संबंध में दिये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Police ने एक दिन में 74 को दबोचा

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Private Bodyguard Private Bodyguard Private Bodyguard Private Bodyguard

Private Bodyguard

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img