शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अपने इलाके में चाहते हैं ट्रांसफर तो आज से प्रक्रिया शुरू

पटना : बिहार के शिक्षकों के इंतजार की घड़‍ियां खत्‍म हो गई है। जी हां, अब उन शिक्षकों के इंतजार की घ‍ड़ि‍यां खत्‍म हो चुकीं हैं, जो लंबे समय से अपने पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे थे। शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने म्‍युचुअल ट्रांसफर का पोर्टल आज छह अगस्त को दोपहर तीन बजे खोलने जा रहा है। यह पोर्टल 10 सितंबर तक खुला रहेगा, जिसके माध्यम से शिक्षक आपसी सहमति से अपने ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Goal 7 22Scope News

किसके लिए खुला है पोर्टल?

वो लोग जो पारिवारिक स्थितियों की की वजह से परिवार के साथ रखना चा‍हते थे, उनकी समस्‍या का समाधान होने जा रहा है। यह पोर्टल विशेष तौर पर उन शिक्षकों के लिए खोला जा रहा है, जो ट्रांसफर प्रक्रिया में वंचित रह गए थे या जिनका स्थानांतरण ऐसे क्षेत्रों में हो गया था, जहां से उन्‍हें पारिवारिक रूप से दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब वे शिक्षक आपसी सहमति से अपने मनचाहे जिले में स्थानांतरण के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं।

सरकार ने सुनी शिक्षकों की बात

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले कुछ शिक्षकों की पोस्टिंग ऐसे स्थानों पर हो गई थी, जहां उन्हें काम करने में कठिनाई हो रही थी। बिहार सरकार और नीतीश कुमार ने शिक्षकों की समस्‍या को गंभीरता से लिया है। बिहार सरकार और शिक्षा विभाग ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए फिर से म्‍युचुअल ट्रांसफर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है।

यह भी देखें :

कैसे करें आवेदन?

शिक्षक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने साथ कार्यरत अन्य शिक्षक के साथ आपसी सहमति से ट्रांसफर के लिए आवेदन देना होगा। दोनों शिक्षकों को निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे।

शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका

यह उन शिक्षकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अपने मनपसंद स्थान पर नहीं पहुंच पाए थे। यह पोर्टल उनकी लम्‍बे समय से लगी उम्मीदों को नई दिशा दे सकता है। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : CM नीतीश का बड़ा ऐलान, ‘2025 में होगा TRE-4 और 2026 में TRE-5’

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img