पटना : सोच समझ पार्क करें बाइक – अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं तब सही जगह बाइक पर पार्क करें। क्योंकि पलक झपकते ही चोर आपकी बाइक उड़ा ले जाएंगे। यह हम नहीं कह रहा है बल्कि पटना पुलिस के एसएसपी राजीव मिश्रा मानते हैं। पिछले कुछ महीनों में पटना में एक महीने में 600 बाइक की चोरी होती रही है।
सोच समझ पार्क करें बाइक
पिछले जुलाई महीने में ही 431 बाइक की चोरी हुई है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पटना में बाइक चोर किस कदर दुःसाहस का परिचय दे रहे हैं। शुक्रवाक को एसएसपी का कहना है कि पटना पुलिस एहतियात के तौर पर कई तरह के कदम उठा रही है। ताकि बाइक चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Highlights







