चक्रवात मिचौंग का असर दिखना प्रारंभ

रांची: चक्रवात मिचौंग का असर साफ तैर पर दिखने लगा है। तमिलनाडु तट से टकराने के बाद मिचींग आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है.

मंगलवार की दोपहर मछलीपट्‌टनम के पास टकराने की उम्मीद है इसकी गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, हवा का रूख बदल गया है। उसमें नमी का अभाव है। पांच दिसंबर को कोल्हान और राजधानी व आसपास के इलाके में बारिश हो सकती है.

मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि छह और सात दिसंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है. आठ दिसंबर तक बादल रहेंगे.

रांची चक्रवात के कारण चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया. इस कारण इंडिगो का चेन्नई-रांची- चेन्नई विमान सोमवार को रद्द कर दिया गया.

यह विमान शाम 6:25 बजे रांची आता है और शाम 6:55 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरता है. इंडिगों ने विमान रद्द होने के बारे में जानकारी देते हुए बाताया है कि विमान रद्द होने की सूचना यात्रियों को दूरभाष पर मैसेज के माध्य से दी जा रही है। दुसरी तरफ रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

सर एम विश्वेश्वरैया, बैंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस (12836) पांच दिसंबर को रद्द रहेगी. सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस (18638) पांच दिसंबर को रद रहेगी. हटिया-एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द का दिया गया है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img