रांची: उत्तर मध्य रेलवे की ओर से निमार्ण कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में रांची से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18609 रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 जून से 24 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर होकर चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है –
रास्ता बदलने के कारण ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के जगह पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन 10:28 बजे एवं प्रस्थान 10.30 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस 14 जून से 19 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी.
मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का प्रयागराज स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन 16:00 बजे एवं प्रस्थान 16: 02 बजे होगा.
Highlights


