उत्तर मध्य रेलवे : रांची से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रांची: उत्तर मध्य रेलवे की ओर से निमार्ण कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में रांची से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि ट्रेन संख्या 18609 रांची लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 जून से 24 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर होकर चलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी है –

रास्ता बदलने  के कारण ट्रेन प्रयागराज स्टेशन के जगह पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन 10:28 बजे एवं प्रस्थान 10.30 बजे होगा.

ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस रांची एक्सप्रेस 14 जून से 19 जुलाई तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी.

मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का प्रयागराज स्टेशन के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर आगमन 16:00 बजे एवं प्रस्थान 16: 02 बजे होगा.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...