बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर के सामने से जबरन खींचकर ले गया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं इस युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर-15 की है। मृतक युवक की पहचान परिहार वार्ड नंबर-15 के रहने वाले राजेंद्र साहनी का पुत्र बिरजू साहनी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बिरजू सनी खाना पीना खाने के बाद घर के सामने टहल रहा था। तभी आधार दर्जन से अधिक संख्या में अपराधी आया उसे जबरन उसे जगह से खींचकर ले गया।
बिरजू सनी जाने से इनकार किया तो उसके साथ पहले उसे जगह मारपीट की
उन्होंने बताया कि जब बिरजू सनी जाने से इनकार किया तो उसके साथ पहले उसे जगह मारपीट की। उन्होंने बताया कि मारपीट करने के बाद जबरन बिरजू साहनी को उसे जगह से खींच कर ले गया और आगे जाकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों बताया है कि काफी देर तक खोजबीन करने के बाद पता चला कि बिरजू साहनी को घर से कुछ ही दूरी पर ही गोली मारकर हत्या की गई है। इस हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है
घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का यह भी कहना है कि 15 साल पूर्व इसके पिता का भी उसी जगह से कुछ ही दूर पर ही अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। पिता के हत्या में यह भी गवाह था। कयास लग जा रहा है कि इस गवाह के कारण वीडियो सनी की गोली मारकर हत्या हुई है।
पुलिस हर एंगल और हर बिंदु से जांच पड़ताल कर रही है
फिलहाल पुलिस हर एंगल और हर बिंदु से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं इस घटना के संबंध में परिहारा थाना के पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि अपराधियों के द्वारा एक बिरजू सनी नामक युवक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि बिरजू साहनी मजदूरी का काम करता था कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु से अपने गांव परिहार आया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े : हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की गुंडागर्दी का Video आया सामने
अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights







