फरवरी में ही महसूस होने लगी गर्मी, रांची में तापमान 30 डिग्री पार

रांची:  आमतौर पर मार्च के दूसरे सप्ताह से गर्मी की शुरुआत होने वाली रांची में इस साल फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। पहली फरवरी से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। एक फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फरवरी में तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा। 15 फरवरी तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन उसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। माह के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की संभावना है, जिससे चार से पांच दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और दो से तीन बार बारिश भी हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

फरवरी माह में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आमतौर पर इस माह में 15.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में वर्ष 2019 में 97% अधिक और वर्ष 2022 में 83% अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

रांची सहित झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 2, 3 और 4 फरवरी को सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद आसमान साफ रहेगा। 5 और 6 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और दिन-रात गर्मी का एहसास होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!