IPL में समस्तीपुर के वैभव ने रचा इतिहास, सरकार ने 10 लाख इनाम का किया ऐलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी (101 रन, 38 गेंद, सात चौके, 11 छक्के) को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वैभव को हर तरफ से बधाई मिल रही है। साथ ही उनके गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता भी इस शानदार शतक से इमोशनल हो गए।

Goal 5 22Scope News

वैभव अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने वैभव से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसंबर 2024 को एक अणे मार्ग में मुलाकात की थी तथा मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।

यह भी पढ़े : बिहार के ‘वैभव’ ने क्या छक्का मारा, दिग्गज भी शॉट देखकर हो गए हैरान

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img