Ranchi: राजधानी रांची के लापुंग में भारी हंगामा हुआ। इस बीच लापुंग थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती है। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने को लेकर घायल पुलिसकर्मी को रांची रेफर किया गया है। इस बीच घायल से मिलने रांची एसएसपी पहुंचे हैं।
Ranchi: लापुंग में पुलिस पर हमला
जानकारी के अनुसार, लापुंग में जमीन विवाद को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया था। लगभग 60 से 70 की संख्या में मौजूद लोगों की भीड़ ने थाना में उपद्रव मचाया। कई पुलिस कर्मियों को हेड इंजरी हुई है। घटना के बाद घायल लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव सहित सिपाही को राज हॉस्पिटल लाया गया है। सिर में गंभीर चोट लगने को लेकर इन्हें रांची रेफर किया गया है।
Highlights