12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने जीत से की शुरुआत, असम की टीम को 9-0 से किया पराजित

असम को 9-0 से किया पराजित, झारखंड की प्रमोदनी लकड़ा ने लगाई गोल की हैट्रिक

रांची: 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने जीत से की शुरुआत- 12वीं हॉकी इंडिया

राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में झारखंड की टीम ने बड़ी जीत से शुरुआत की है.

अपने पहले मैच में झारखंड की टीम ने असम को 9-0 से हरा दिया है.

यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा.

हॉकी झारखंड की टीम ने शनिवार को अपने पहले मैच में हॉकी असम को 9-0 से गोल दागकर बड़े जीत से शुरुआत की है.

झारखंड टीम मैच के शुरुआत से ही आक्रमक खेल खेलते हुए

मैच के 6वें मिनट में ही प्रमोदनी लकड़ा ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई.

इसके बाद झारखंड टीम लगातार 09गोल किए.

पहले क्वार्टर में झारखंड टीम कुल 04 गोल,

दूसरे क्वार्टर में 02 गोल, तीसरे क्वार्टर में 01 गोल और चौथे क्वार्टर में 02 गोल की.

मैट्रिक लिखने के बाद गुमला खेल छात्रवास से निकाल देने के बाद

अपने खर्च पर रांची में हॉस्टल मे रहकर हॉकी की अभ्यास कर रही

प्रमोदनी लकड़ा ने झारखंड टीम की ओर से शानदार तीन फील्ड गोल 06वें, 09वें और 28वें मिनट में की.

Jharkhand Hockey Team 22Scope News

वहीं निक्की कुल्लू 02 फील्ड गोल 36वें और 48वें मिनट में की. दीपिका सोरेंग 07वें मिनट, एलिन डुंगडुंग 14वें मिनट, रजनी केरकेट्टा 54वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल की, तथा महिमा टेटे 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से 01 गोल की.

टीम में ये हैं शामिल

झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना, कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है.

28 मार्च को हॉकी मणिपुर के साथ भिड़ंत

झारखंड टीम की पहली जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है, वहीं अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी. हॉकी झारखंड का अगला मैच 28 मार्च को हॉकी मणिपुर के साथ है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img