9वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता : मेंस में संदीप कुमार और वूमेंस कैटेगरी में रबीना बनी चैंपियन

रांची : रांची के मोरहाबादी में 9वीं राष्ट्रीय रेस वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें देश भर से करीब 149 एथलीट शामिल हुए हैं. आज के इस प्रतियोगिता में मेंस कैटेगरी में संदीप कुमार और वूमेंस कैटेगरी में रबीना चैंपियन बनी.

बता दें कि यह प्रतियोगिता इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स का चयन किया जाना है. इस प्रतियोगिता में सात ओलंपियन हिस्सा ले रहे हैं. जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के कई मेडलिस्ट भी इस रेस में हैं.

winner 22Scope News

इसमें जूनियर वर्ग के लिए 10 किलोमीटर की रेस वॉक रखी गई है. जबकि सीनियर मेंस एंड वूमंस के लिए 20 किलोमीटर और 35 किलोमीटर रखी गई है. यह प्रतियोगिता 2 दिन चलेगी. जिसमें पहले दिन प्रतियोगी 20 किलोमीटर की रेस में हिस्सा लिया. इस खेल का आयोजन झारखंड में करने का उद्देश्य यहां के एथलीटों में भी इस खेल के प्रति रुझान पैदा करना है. मेंस कैटेगरी में संदीप कुमार और वूमेंस कैटेगरी में रबीना चैंपियन बनी. दो बार के ओलंपियन संदीप कुमार पुनिया ने आज 20 किलोमीटर की वॉक रेस 9 वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष जीता है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...