Cyber Fraud: कूरियर Tracking के नाम पर फौजी से Cyber Fraud, खाते से उड़ाए 5 लाख रुपये

रांची में आर्मी जवान से साइबर ठगों ने कूरियर ट्रैकिंग के बहाने मोबाइल हैक कर 5 लाख रुपये निकाल लिए, साइबर थाने में मामला दर्ज।


Cyber Fraud रांची : रांची में साइबर ठगों ने आर्मी के एक जवान को कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर निशाना बनाते हुए उसके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। यह मामला डिफेंस कॉलोनी लोधमा रोड नंबर तीन कुटिया चौक निवासी भीम सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज कराया है।


Key Highlights

• आर्मी जवान के खाते से 5 लाख रुपये की ठगी

• कूरियर ट्रैकिंग के बहाने भेजा गया फर्जी लिंक

• मोबाइल हैक कर ऑनलाइन निकाली गई रकम

• पीड़ित ने पहले हेल्पलाइन फिर साइबर थाना में की शिकायत

• मामला अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ दर्ज


Cyber Fraud: कनाडा भेजे गए कूरियर से शुरू हुई ठगी

भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि वे आर्मी में कारगिल में पदस्थापित हैं और फिलहाल छुट्टी पर घर आए हुए हैं। उनका पुत्र कनाडा में पढ़ता है, जिसके लिए उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को खाने पीने का सामान कूरियर के जरिए भेजा था। किसी तकनीकी कारण से यह कूरियर कोलकाता में अटक गया, जिसे ट्रैक करने के लिए उन्होंने गूगल सर्च से एक मोबाइल नंबर हासिल किया और उस पर कॉल किया।

Cyber Fraud: फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक

छह जनवरी 2026 को उस नंबर से बात करने के दौरान साइबर ठगों ने भीम सिंह को एक लिंक भेजा, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। अगले दिन सात जनवरी को दोबारा फोन आने के बाद उनके खाते से ऑनलाइन पांच लाख रुपये निकाल लिए गए।

Cyber Fraud: साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

राशि निकलने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और फिर शनिवार को साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img